लखनऊः इटौंजा क्रय केंद्र से ग्रेड वन धान बताकर किसानों को कर्मचारी कर रहे हैं वापस! धान क्रय केंद्र पर कर्मचारियों की मनमानी
November 22, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील इटौंजा क्षेत्र के अंतर्गत धान क्रय केंद्र इटौंजा में ग्रेड वन धान बताकर किसानों को वापस कर दिया जाता हैं। वही आयरिश स्कैन की समस्या भी बताई जाती है, जिससे किसान परेशान हैं, यहां के कर्मचारी किसानों से मनमानी करते हैं। अभी यह केंद्र लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। वहीं शुरू हुए एक माह लगभग हो रहा है। अभी तक 14 किसान ही धान बेच सके हैं और 280 कुंतल की खरीद हुई है। वहीं जबकि लक्ष्य 1000 कुंटल था, किसान राजेश्वरी ने बताया कि उनका पंजीकरण था, लेकिन ग्रेड वन धान बताकर वापस कर दिया गया। यही समस्या पालपुर गांव के बृजेन्द्र सिंह की भी है। क्रय केंद्र प्रभारी नेहा वर्मा ने बताया दो प्रकार का धान ही क्रय किया जाता हैं।
