बाराबंकीः युवाओं ने लोधेश्वर धाम तक निकाली मोटरसाइकिल यात्रा
November 17, 2025
बाराबंकी। बागेश्वर धाम के पण्डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रेरणा से प्रभावित होकर सनातन एकता व हिंदू समाज में जागृति के संकल्प को लेकर शहर के गोकुल नगर स्थित राम जानकी मंदिर से सैकड़ों युवाओं ने भव्य सनातन एकता मोटरसाइकिल यात्रा निकाली राम जानकी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह यात्रा जय श्रीराम व हर हर महादेव के उद्घोषों के के साथ लोधेश्वर महादेव धाम तक पहुंची, जहां आस्था के सागर में डूबकर इसका भावपूर्ण समापन हुआ।यात्रा में बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी युवाओं ने शामिल होकर अदम्य उत्साह व अनुशासन की मिसाल पेश की। प्रथम पड़ाव पर सभी युवा मां विंधेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन कर देश के कल्याण की कामना की। इसके बाद यह यात्रा आगे बढी। मसौली आते आते इस यात्रा को जनसमर्थन मिलने लगा और यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ, और लोग यात्रा में शामिल होते गये। यात्रा का विराम लोधेश्वर धाम पहुच कर हुआ, जहाँ युवाओं ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया और विश्व बन्धुत्व की कामना की यात्रा के आयोजक जय शिव त्रिपाठी ने बताया यात्रा का मकसद सनातन धर्मावलंबियों को एक जुट करने का है। उन्होंने कहा गोरक्षा, हिन्दुत्व, व लव जिहाद जैसे मुद्दों पर आगे गाँव गाँव जाकर युवाओं को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने जनमानस से अपील की गौ रक्षा के साथ साथ जल जंगल जमीन को बचाने की मुहिम तेज की जायेगी। यात्रा में विहिप, बजरंगदल सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया हलांकि यह कार्यक्रम गैर राजनिति रहा। निकाली गई इस मोटरसाइकिल यात्रा में मुख्य रूप से शुभम विश्वकर्मा, सार्थक जायसवाल, अमरनाथ तिवारी, शिवांग भट्ट, अंबेश शुक्ला, उत्कर्ष मिश्रा, शिवम सिंह, अजय शुक्ला, सुनील, अमरीश यादव, दिलीप तिवारी, आनंद शुक्ला, शशांक शेखर, अरुण पाठक, शशि बाला, शिखा सहित तमाम लोग शामिल रहे।
