बाराबंकीः महिला आरक्षी ने पेश किया ईमानदारी की मिशाल
November 17, 2025
बाराबंकी। महिला आरक्षी ने सड़क किनारे मिले पर्स को उसके स्वामी तक ढूंढ कर पहुंचने की मिसाल पेश की है। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है यहां की पुलिस आरक्षी रेखा को सड़क किनारे एक पर्स पड़ा मिला। पर्स में सोने की चेन और तीन हजार रूपये थे। पर्स खो जाने से पर्स स्वामिनी बुरी तरह से परेशान थी, और उसे स्पर्श की तलाश में दर-दर भटक रही थी। महिला आरक्षी ने कर्तव्य निष्ठा का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी से पर्स के स्वामिनी का पता लगाकर पर्स में रखी नगदी और सोने की चेन सहित अन्य सामान पर्स के स्वामी की पहचान कर उसे वापस दिया । पर्स को पाकर पर्स स्वामी के खुशी का ठिकाना न रहे। महिला आरक्षी के इस तरह के ईमानदारी पूर्ण आचरण से पुलिस महक में का सर गर्व से ऊंचा हो गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अन्य पुलिस कर्मियों को भी महिला आरक्षी के पद चिन्हों पर चलने की अपील की और महिला आरक्षी रेखा की प्रशंसा की।
