प्रतापगढ़। ग्राम खूझी (ब्लॉक मांधाता) में आयोजित “श्रीमद्भागवत कथा एवं जनजागररण महोत्सव” का छठवें दिन अद्भुत उत्साह देखने को मिला। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य-जागरूकता पर केंद्रित छठे दिन के भव्य आयोजन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने डॉ. निरुपमा सिंह के जनसेवा-केंद्रित प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निरंतर सामाजिक कार्य, और खासकर स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति डॉ. सिंह की प्रतिबद्धता अत्यंत सराहनीय है। साथ ही उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का भी आवाह्न किया।
स्तुति चैरिटेबल सोसाइटी की अध्यक्षा एवं समाजसेविका डॉ. निरुपमा सिंह के नेतृत्व में यह दिवस प्रकृति-रक्षा और समाजहित की भावना को समर्पित रहा। जिसकी अतिथियों ने जमकर सराहना की, जिनमें पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि “आध्यात्मिकता का प्रथम चरण सदैव जनसेवा की भावना को जागृत करता है। डॉक्टर साहिबा जिस निष्ठा और समर्पण से समाज की सेवा कर रही हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। ‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई’कृइस उदात्त भावना को वे अपने कार्यों से जीवंत कर रही हैं।ष् वहीं प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि “महिला स्वास्थ्य जागरूकता समय की सबसे बड़ी जरूरत है। स्तन व गर्भाशय कैंसर से बचाव का आधार समय पर जानकारी है। डॉ. निरुपमा सिंह जी का महिलाओं को जागरूक करने का समर्पित प्रयास अत्यंत सराहनीय हैकृयह सचमुच मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है। ऐसे कार्यक्रम अधिक स्थानों पर हों, यही समाजहित में हमारी अपेक्षा है।” इसके साथ ही अन्य आगंतुकों ने भी डॉ. सिंह के समाजसेवा के इस प्रयास की भूरी - भूरी प्रशंसा की।
इस भव्य आयोजन का पहला सत्र वन एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा। पर्यावरण विशेषज्ञों ने वनों के महत्व, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति के संतुलन पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. निरुपमा सिंह के निर्देशन में पौधारोपण अभियान आयोजित कर आगंतुकों को बड़ी संख्या में निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। ग्रामीणों से पर्यावरण-सुरक्षा के प्रति संकल्प लेने और हरियाली बढ़ाने में सहभागी बनने की अपील की गई।
दूसरे चरण में महिलाओं में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और जागरूकता पर विशेष सत्र आयोजित हुआ। स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं डॉ. सिंह ने प्रारंभिक पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. सिंह ने कहाकृ“स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज की नींव हैय जागरूकता ही गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।”
शाम के सत्र में आचार्य राजन दीक्षित जी महाराज ने अपनी दिव्य कथा में कालिय मर्दन, चीरहरण और गोवर्धन पूजा जैसी पावन लीलाओं का वर्णन किया। कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर कथा का आनंद लिया। छठवां दिवस इस प्रकार पर्यावरण, स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता के अद्भुत समन्वय का साक्षी बना।
इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह, प्रतापगढ़ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह श्गोपाल जीश्, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, सपा नेता सोनू मोनू, लोकसेवा आयोग के सदस्य हरीश प्रताप सिंह, कल्पराज सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य कुलदीप सिंह, सुनीता सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीण महिलाएं, सम्मानित नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्राम खूझी में जारी यह सात दिवसीय महोत्सव समाज में भक्ति, प्रकृति-सुरक्षा और स्वास्थ्य-सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
