मिर्जापुर: नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने का आरोपित गिरफ्तार
November 27, 2025
कछवां/मिर्जापुर। स्थानीय थाना पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को अपने साथ में भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी थाना कछवां को अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में बुधवार को उप-निरीक्षक श्रीराम सिंह पटेल मय हमराह महिला मुख्य आरक्षी उर्मिला यादव व मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश यादव द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत कछवां रोड़ रेलवे स्टेशन के पास से नामजद अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र ओमकार निवासी नरायनपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया। थाना कछवां पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
