शाहबाद: साले के साथ बाइक से जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत
November 27, 2025
शाहबाद। साले के साथ बाइक से शाहबाद की ओर आ रहे 50 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की ट्रक के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि ग्राम फकावली आसफपुर जिला बदायूं के रहने वाले राकेश पुत्र किशन लाल अपनी ससुराल टांडा उड़द का बीज लेने आए थे। वह अपने साले लाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल द्वारा घर से निकले तब टांडा चैराहा पर पहुंचते ही तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साले लाल सिंह मोटरसाइकिल से दूर जाकर गिरे। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया जहां चिकित्सकों ने भी राकेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश ने अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियों को छोड़ा है। राकेश के मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।सीएचसी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और हल्का प्रभारी दिलीप सिंह भी पहुंच गए थे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला रामपुर भेज दिया।
