बीसलपुरः रास्ते में बंधी भैंस हटाने को लेकर विवाद, युवक के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
November 19, 2025
बीसलपुर। रास्ते में बंधी भैंस हटाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने घर में घुसकर एक युवक को लाठीदृडंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित कपिल पुत्र देवनंदन निवासी ग्राम परासी रामकिशन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रोहित व मोहित पुत्र सत्यप्रकाश ने विवाद के बाद उसके घर में घुसकर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी।आरोपियों ने कहा कि भैंस रास्ते में ही बंधी रहेगी, जिसके चलते विवाद बढ़ गया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.jpg)