Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः करनपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित सागौन के 24 पेड़ अवैध रूप से काटे गए, मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। करनपुर लायक राम अदिलाबाद क्षेत्र में प्रतिबंधित सागौन के 24 पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। सामाजिक वानिकी विभाग के वन रक्षक वसीम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वन रक्षक के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में हरेदृभरे सागौन के पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं। मौके पर पहुंचने पर सभी पेड़ गायब मिले। जांच में सामने आया कि काश्तकार रामप्रताप पुत्र हरीशंकर द्वारा यह कटान की गई थी।पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |