Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: निलम्बित शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की बर्खास्त करने की मांग! सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौपा गया मांग पत्र


मिर्जापुर। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बरौंधा कचार के ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी के नेतृत्व में कलेक्टेट में जोरदार प्रदर्शन कर निलम्बित शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि निलम्बित शिक्षक सुरेश कुमार उर्फ अजय कुमार कूटरचित शैक्षिक प्रमाणपत्र बदलकर लालगंज के तेन्दुहनी में नौकरी कर रहा था। जांचोपरान्त उसे निलम्बित कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि निलम्बित शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी के सह पर अभी आधा वेतन पा रहा है। एडीएम को सौंपे गये मांगपत्र में कहा गया है कि इसे बर्खास्त किया जाय। अन्यथा समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मामले को उठाने का काम करेगी।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव दामोदर प्रसाद मौर्या, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, अशोक यादव, रवि सोनकर, राजू सोनकर, गोलू सोनकर, राजेश सोनकर, कन्हैया सोनकर, सोनू सोनकर, सुनीता देवी, चन्दा देवी, कौशल्या देवी, शारदा देवी, रामरती देवी, प्रिन्स राव, नान्हक बिन्द आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |