Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एमवे इंडिया ने न्यूट्रीलाइट विटामिन डी प्लस बोरॉन लॉन्च किया! मजबूत हड्डियों और बेहतर स्वास्थ्य के लिए चुने गए तत्वों पर आधारित


लखनऊ। आज की तेज और व्यस्त जीवनशैली में पोषण की कमी चुपके‑चुपके नुकसान पहुँचाने वाली एक समस्या बनती जा रही है। इसी वजह से लोग अब अपने संपूर्ण स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। विटामिन क् की कमी भी ऐसी ही एक समस्या है, जो अलग-अलग आयु समूहों के लोगों में देखने को मिलती है और यह साफ दिखाता है कि समय रहते पोषण की कमी पूरी करना क्यों जरूरी है। इसी आवश्यकता को देखते हुए और पोषण के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को और मजबूत करते हुए, एमवे इंडिया, जो स्वास्थ्य और वेलनेस के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है, ने न्यूट्रिलाइट विटामिन डी प्लस बोरॉन लॉन्च किया। यह वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया फॉर्मूलेशन विटामिन क् का स्तर बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है और हड्डियों तथा इम्यूनिटी को बेहतर करता है।लॉन्च के दौरान एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक, रजनीश चोपड़ा ने कहा, “आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और धूप के संपर्क में कम रहने के कारण भारत में विटामिन डी की कमी तेजी से बढ़ी है। अध्ययनों से पुष्टि हुई है कि लगभग 80दृ90ः भारतीयों में विटामिन डी का स्तर अपर्याप्त है, जो समय के साथ हड्डियों और समग्र स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए, एमवे में हम विज्ञान आधारित न्यूट्रिशन लाइन को बेहतर बना रहे हैं ताकि लोग अपने स्वास्थ्य लक्ष्य हासिल कर सकें। उत्पाद नवाचार पर रणनीतिक रूप से ध्यान देने के तहत, हमें अपने नए उत्पाद ‘न्यूट्रीलाइट विटामिन डी प्लस बोरॉन’ को लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है। यह उत्पाद मजबूत हड्डियों और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्वों के साथ तैयार किया गया है। फॉर्मूलेशन की खूबियों पर बात करते हुए, एमवे इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अमृता असरानी ने कहा, “यह फॉर्मूलेशन वाकई समग्र स्वास्थ्य की हमारी सोच को दर्शाता है। एमवे में हम आधुनिक विज्ञान पर आधारित उन्नत सप्लीमेंट्स देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि स्वास्थ्य के प्रति सजग आजकल के उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी हो सकें। विटामिन क्3 शरीर में कैल्शियम अवशोषण को बेहतर बनाकर हड्डियों की संरचना और घनत्व को मजबूत करता है। बोरॉन विटामिन क् के उपयोग को बेहतर बनाता है, जबकि विटामिन ज्ञ2 यह सुनिश्चित करता है कि कैल्शियम वहीं पहुँचे जहाँ उसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है, यानी हड्डियों में। इसी के साथ, लीकोरिस और क्वेरसेटिन का वह मिश्रण जिसका हमने पेटेंट लिया हुआ है, विटामिन क्3 का पूरक बनकर हड्डियों को और भी बेहतर बनाता है और शरीर को प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट लाभ भी देता है। ये सभी तत्व मिलकर हड्डियों की देखभाल के लिए एक विशेष तीन-स्तरीय सुरक्षा बनाते हैं, जो हड्डियों को भीतर से पोषण देकर उन्हें और मजबूत बनाती है। न्यूट्रीलाइट का दर्शन, जिसमें प्रकृति और आधुनिक विज्ञान का संतुलित उपयोग समाया है, इस फॉर्मूलेशन में झलकता है। यह पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक रूप में काम में लाकर भारतीयों को न केवल आज बल्कि आने वाले वर्षों तक मजबूत, लचीला और ऊर्जावान बनाए रखने के हमारे मिशन को आगे बढ़ाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |