Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में स्काउट गाइड की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्री जम्बूरी का किया गया शुभारंभ


लखनऊ । भारत स्काउट गाइड की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में तीन दिवसीय प्री जम्बूरी का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर निशि पांडे प्रोफे. ऑफ एमिनेन्स लखनऊ यूनिवर्सिटी ,  श्रीमती सोना सेठ के.वि.सं. उपायुक्त लखनऊ संभाग, सह-आयुक्त श्री अनूप अवस्थी, श्रीमती अर्चना जायसवाल एवं श्री विजय कुमार जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपायुक्त महोदय द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं हरित पौधे देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुति दी । जिसमें केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ द्वारा सरस्वती वंदना, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज द्वारा स्वागत गीत ,केंद्रीय विद्यालय एएमसी द्वारा लोक नृत्य एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर द्वारा श्री कृष्ण बाल रास, बृजराज , मयूर नृत्य  की प्रस्तुति देकर प्रतिभागियों को मंत्र मुग्ध कर लिया तो वहीं स्काउट गाइड के विद्यार्थियों  ने ड्रम बीट पर सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा बजा कर उनमें ऊर्जा का प्रवाह किया । मुख्य अतिथि महोदया ने स्काउट गाइड कार्यक्रम के संबंध में कहा कि ऐसे आयोजनो से बच्चों को अनुशासन की प्रेरणा मिलती है एवं उनमें कुशल नेतृत्व व  स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। उपायुक्त महोदया ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न राज्यों से आए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं अपने संदेश में कहां कि केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक रूप से कुशल नागरिक बनाने में स्काउट गाइड कार्यक्रम का विशेष योगदान है । कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के प्राचार्य श्री संजीव अग्रवाल केंद्रीय विद्यालय एमसी के प्राचार्य श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य , भारत स्काउट गाइड के स्टेट ऑर्गेनाइजर कमिश्नर श्री जी. भुवन बाबू, श्रीमती मरमीं कोंवर, असिस्टेंट स्टेट ऑर्गेनाइजर कमिश्नर श्री प्रमोद कुमार स्काउट एवं श्रीमती वर्षा मलिक गाइड सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |