बाराबंकीः अब शहर के अन्दर से ही मरीज जा सकेगें जिला अस्पताल! उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंजी.जयदीप की मुहिम लाई रंग
November 19, 2025
बाराबंकी। एक लम्बे समय से जिला पुरूष अस्पताल का गेट बन्द था। जिससे शहर की एक बड़ी आबादी को इमरजेंसी में जिला अस्पताल में जाने के लिए डेढ़ किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था जिससे मरीजों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंजी. जयदीप सिंह व उनके संगठन ने लगातार शासन प्रसाशन स्तर पर इस लड़ाई को मजबूती से लडा और आखिरकार बुधवार को डीएम शशांक त्रिपाठी ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए सीएएस जेपी मौर्या को गेट खोलने के लिए आदेशित किया। शहर में यह सूचना आग की तहत फैल गई और लोगों ने जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह को बधाई दी। बुधवार को इंजी. जयदीप सिंह और उनके पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल के शहर की तरफ से अन्दर जाने वाले गेट का फीता काट कर आमजनता के लिए यह रास्ता खोल दिया। उन्होंने कहा जनता और व्यापारियों के मुद्दे पर उनकी लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने डीएम शशांक त्रिपाठी और सीएएस जेपी मौर्या का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ,महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला ,जिला मीडिया प्रभारी अमरेश शुक्ला उपाध्यक्ष मोनू त्रिवेदी , उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता जी ,जिला मीडिया प्रभारी अमित सचदेवा ,जिला विधिक सलाहकार ऋषी कालरा , टिकैतनगर अध्यक्ष कृपा शंकर ,शहर अध्यक्ष मन्नू लाल चैरसिया सहित तमाम व्यापारी नेता मौजूद रहे।
