बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर में महारानी लक्ष्मी बाई जी की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा नगर के जीआईसी ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर नाका चैराहा ,धनोखर चैराहा, नेबलेट चैराहा, लखपेड़ाबाग चैराहा, होते हुए जीआईसी ऑडिटोरियम में समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर म राष्ट्रभक्ति के गीतों वा नारो से गुंजायमान हो उठा । यात्रा में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग । इस शोभा यात्रा का नेतृत्व विभाग छात्रा प्रमुख प्रियांशी बाजपेई कार्य समिति सदस्य आकाश त्रिवेदी जिला संयोजक योगेश सिंह रचना वर्मा , डाली सैनी ,मानसी ,सौम्या, वंदना ,आस्था दिव्यांशी, नगर मंत्री कार्तिकेय ने किया। विभाग कार्यालय मंत्री अभय राम त्रिपाठी ,अभय शुक्ला, विशाल ,कामिल ,आदि उपस्थित रहे।
