Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: विश्व शौचालय दिवस! निकाली गयी जागरुकता रैली


संग्रामपुर/अमेठी। बदलती दुनिया में स्वच्छता का केंद्रित है, हमें हमेशा शौचालय की आवश्यकता होती है। इसी कार्यक्रम को लेकर आज खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने प्राथमिक विद्यालय भवसिंहपुर पहुंच कर छोटे-छोटे बच्चों को हाथ धोने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भवसिंहपुर प्रधानाध्यापक रविंद्र बहादुर सिंह व समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में गंदे हाथ धोने के उपाय बताएं। साथ ही गंदगी से होने वाली बीमारी के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विश्व शौचालय दिवस व्यापक स्वच्छता प्रणाली जिसमें अपशिष्ट जल उपचार वर्षा जल प्रबंधन और हाथ धोने की बारे में जन जागरूकता फैलाने और बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसी कार्यक्रम को लेकर प्राथमिक विद्यालय भवसिंहपुर में अध्ययनरत बच्चों को हाथ धोने के लाभ से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत लाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार यादव, सफाई कर्मचारी संतोष सिंह और विद्यालय की छात्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |