Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आमजनमानस को किया गया जागरूक


अमेठी। यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा यातायात जागरूकता माह नवंबर के उन्नीसवें दिन अभियान चलाकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आमजनमानस को जागरूक किया गया । पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में यातायात जागरूकता माह नवंबर के उन्नीसवें दिन यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहन चालकों व आमजनमानस को जागरूक किया गया तथा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत यातायात नियमों के पालन से सम्बन्धित बैनर व पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाते हुए आम जनता को पम्पलेट व हैण्डबिल वितरित करते हुये वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु निवेदन किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 186 वाहनों का चालान कर 2,15,000 रुपये जुर्माना योजित किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |