Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: गोकशी का उपकरण बरामद, चार गिरफ्तार


तिलोई/अमेठी। जनपद के थाना मोहनगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गोकशी के उपकरण के साथ चार अभियुक्तो को गिरफ्तार का उनके पास से 01 लकड़ी का ठीहा, 02 चापड़, 04 चाकू, 01 रस्सी, 03 बोरी व 50 पन्नी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भावापुर में स्थित बाग में एक गोवंश परिवहन करके लाया गया है, जिसका मुँह,पैर क्रूरतापूर्वक रस्सी से बंधा हुआ है । उक्त सूचना पर थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर चार अभियुक्तों इबरार पुत्र मोईन निवासी भावापुर मजरे अहुरी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 40 वर्ष, .इस्तियाक पुत्र मोईन निवासी भावापुर मजरे अहुरी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 30 वर्ष , इमरान पुत्र इबरार निवासी भावापुर मजरे अहुरी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष व  सिरताज उर्फ गुड्डू पुत्र मुमताज निवासी भावापुर मजरे अहुरी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । राकेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से अभियुक्तों के कब्जे से 01 लकड़ी का ठीहा, 02 चापड़, 04 चाकू, 01 रस्सी, 03 बोरी व 50 पन्नी आदि गोकशी करने के विभिन्न उपकरण बरामद हुये है । गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि ये गोकशी करने का उपकरण उन लोगों का ही है । गोकशी करने के उद्देश्य से सभी लोग एकत्र होकर गोवंश को रस्सी से क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा था । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |