शाहबाद: रामायण पाठ में शामिल रहे राम बहादुर
November 06, 2025
शाहबाद। ग्राम मैडयान झाऊ तहसील शाहबाद जिला रामपुर थाना सैफनी में रंजीत यादव के घर पर रामायण का प्रोग्राम रहा जिसमें समाजवादी बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राजेंद्र गुरु द्वारा बताया गया कि यह प्रोग्राम आस्थाओं से जुड़ा रहता है इसलिए कहीं ना कहीं हम इन प्रोग्राम के सहारे भगवान को मानते रहते हैं भगवान को याद करते रहते हैं ऐसे प्रोग्राम से पुण्य का भाग प्राप्त होता है। राम बहादुर सागर ने बताया कि इस प्रोग्राम में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को आना था लेकिन वह किसी कारण व्यस्त रहे इसलिए नहीं पहुंच पाए। प्रोग्राम में एडवोकेट शिव रतन लोधी, शिवरतन एडवोकेट, रोहित सागर, सतीश यादव, अनिल भाई, अनिल आर्य, शिवम सक्सेना, आकाश यादव, श्यामेंद्र, सोनू यादव व बहुत सारे ग्रामीण मौजूद रहे।
