शाहबाद: प्रधानमंत्री की ड्रीम योजना नमामि गंगे कार्यक्रम में शामिल हुआ जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज
November 06, 2025
शाहबाद। नमामि गंगे कार्यक्रम गंगा नदी को स्वच्छ व संरक्षित करने के लिए एक एकीकृत संरक्षण मिशन है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी के प्रदूषण को कम करना, उसका संरक्षण करना और उसे पुनर्जीवित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मदारपुर के गंगा तट पर जिला स्तर के सभी सम्मानित अधिकारियों के समक्ष गंगा आरती से पूर्व राष्ट्र प्रेम से सम्बंधित कार्यक्रमों का प्रदर्शन करते हुए मनोरमा इंटर कॉलेज, श्रीडालचंद शर्मा इंटर कॉलेज के साथ-साथ जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जल प्रदूषण को कम करने और क्षेत्र की समस्त नदियों को स्वच्छ रखने के उपाय बताए। इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों के साथ-साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
