लखनऊ: आटो रिक्शा सवार महिला का टप्पेबाज महिलाओ ने उडाया नकदी, ज्वैलरी से भरा बैग
November 16, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे शनिवार को आटो रिक्शा सवार टप्पेबाज महिलाओ ने एक महिला का ज्वैलरी व नकदी से भरा बैग पार कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर पीडिता ने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया मूल रूप से ग्राम पोस्ट हरेईपुर जनपद कन्नौज निवासी कल्पना सिंह पत्नी धीर सिंह के अनुसार उसके पति 01 बी एन यू पी एस एस एफ लखनऊ में नियुक्त है और उसके ममेरे भाई की शादी 18 नवम्बर को है। जिसके चलते वह 15 नवम्बर शनिवार को अपने देवर गौरव के साथ कन्नौज से लखनऊ अपने पति धीरसिंह के पास ममेरे भाई की शादी के चलते बैग मे 15 हजार रूपये नगद सहित अपने जेवर एक जोड़ी कान का झाला एक जोड़ी कान की बाली, एक अंगूठी, एक चैन एक बच्ची की हाय सोने की थी एक जोड़ी तोडियाँ, एक जोड़ी विछियाँ ये दोनो ज्वेलरी चाँदी की लेकर आ रही थी। आरोप है कि ठठियां कन्नौज से जिस रोडवेज बस से वह आई है उसमे वह अकेले सीट पर बैठकर आई थी इसके पश्चात बस से उतरने से पूर्व तक सभी जेवरात पर्स मे ही थे जब वह नहरिया चैराहा से चुंगी तिराहा के लिए ऑटो बैट्री रिक्शा मे बैठी जिस पर तीन और महिलाए भी साथ मे ऑटो रिक्सा मे बैठकर आई थी और उसके पास में ही बैठी थी। जब रिक्सा से चुंगी पर उतरकर देखा तो उन महिलाओ द्वारा सारा सामान चोरी किया जा चुका था और रिक्शा टी पी नगर की तरफ चला गया था वह महिलाए भी उक्त रिक्शे से चली गई। जिसकी जानकारी होने पर उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाज महिलाओ की तलाश की जा रही है।
.jpg)