Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: विद्याकलश के स्काउट-गाइड अंतरराष्ट्रीय जंबूरी में चयनित! 20-29 नवंबर तक लखनऊ होगी 19 वीं अंतरराष्ट्रीय जंबूरी


तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र अंतर्गत विद्याकलश हाई स्कूल के 14 स्काउट एवं गाइड का चयन 19 वीं अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी के लिए हुआ है। यह जंबूरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 20 से 29 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।विद्यालय के स्काउट मास्टर राहुल शुक्ल ने बताया कि सात स्काउट्स - शैलेश, आकाश, मोहसिन, आदर्श, अविनाश, अनंत और वैभव - तथा सात गाइड्स - लक्ष्मी, प्रिया, सोनाक्षी, अनमोल, पूनम, गरिमा और आराधना - इस 10 दिवसीय जंबूरी में भाग लेंगे। विद्यालय स्तर पर इसकी तैयारियां की जा रही हैं।भारत स्काउट एवं गाइड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और विद्यालय के संरक्षक डॉ.राम कल्प तिवारी ने बताया कि 1964 के बाद यह पहला अवसर है जब उत्तर प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी का मौका मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए श्रेय दिया। इस जंबूरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।जबकि समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा।लखनऊ में होने वाली इस जंबूरी में देश के सभी राज्यों के साथ-साथ 15 अन्य देशों से लगभग 60 हजार बच्चे और प्रतिनिधि शामिल होंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अमेठी जनपद से 90 सदस्यों का दल इस जंबूरी में प्रतिभाग करेगा। जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक यादव ने जानकारी दी कि 15 नवंबर को सभी प्रतिभागियों को मुख्यालय पर बुलाकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्याकलश के स्काउट मास्टर राहुल शुक्ल को जनपद प्रभारी (जंबूरी) और गाइड कैप्टन जूली मिश्रा को सहायक जनपद प्रभारी (जंबूरी) नामित किया गया है।विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रबंधक डॉ. आलोक तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ जया त्रिपाठी सहित क्षेत्रवासियों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |