लखनऊ: नवविवाहिता ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
November 16, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली मे एक नवविवाहिता ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गाली गलौज मारपीट धमकी सहित घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर निवासी मांडवी उपाध्याय पुत्री उदयनारायण उपाध्याय के अनुसार उसका विवाह बीते 21 जनवरी को जय प्रकाश उपाध्याय पुत्र पंचदेव उपाध्याय, निवासी शेरपुर कला, गाजीपुर, वर्तमान में आकांक्षा परिसर, पैकेटए, जानकीपुरम, लखनऊ निवासी के साथ रीति‑रिवाज से हुआ था। शादी के समय उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार नकद एवं अन्य दहेज दिया था। आरोप है कि ससुर पंचदेव उपाध्याय, सास मीरा उपाध्याय, जेठ प्रेम उपाध्याय और पति जय प्रकाश उपाध्याय ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित करने के साथ अकसर मारपीट गाली‑गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे और पति जय प्रकाश ने उसे किराये के मकान में रखकर उसके सारे गहने ससुर ने उतरवा लिये। जिसके पश्चात वह बीते15 जून 2024 को जय प्रकाश ने ओमेक्स रेंजीडेंसी, अर्जुनगंज स्थित एक मकान में किराए पर रहने लगा और 1 सितंबर 2024 को उसे खाने‑पीने और कमरे से बाहर निकलने से प्रतिबंधित कर दिया, जिससे वह कई दिनों तक भूखी रही। इस दौरान भी पति द्वारा गाली‑गलौज और मारपीट की गई, लेकिन मकान मालकिन ने उसे बचाया। शादी के मध्यस्थ मिडिएटर जिनेंद्र पांडे ने शादी कराई और बाद में संपर्क बंद कर दियाय ससुरालियों के फोन नंबर भी अब उपलब्ध नहीं हैं उसके पास घटना से संबंधित कुछ वीडियो एवं अन्य सबूत हैं, जबकि पति ने उसका मोबाइल फोन रख लिया है। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)