Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः श्री कालेवीर बाबा मंदिर में पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा और महायज्ञ का भव्य शुभारंभ


मोहनलालगंज/लखनऊ। परम वंदनीय माताजी एवं अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, गायत्री महिला मंडल मोहनलालगंज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा, दीपयज्ञ एवं गायत्री महायज्ञ का आज, बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन के पहले दिन श्री कालेवीर बाबा मंदिर परिसर से गायत्री कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।मोहनलालगंज के वातावरण को भक्तिमय बनाने वाली यह शोभायात्रा श्री कालेवीर बाबा मंदिर से शुरू हुई। सुसज्जित कलश सिर पर धारण किए महिलाएँ गायत्री मंत्रों का जाप करते हुए चल रही थीं, जिससे क्षेत्र में एक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।गायत्री महिला मंडल की किरण शर्मा, कुमुद मिश्रा  कुसुम गुप्ता, उमाकांत शर्मा, मंदाकिनी भट्ट, मोहिनी मिश्रा, अंजू मिश्रा, उषा मिश्रा, ज्योति शर्मा, खुशबू साहू एवं अन्य अनेक श्रद्धालु इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने और शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।महिला मंडल की ओर से बताया गया कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित है, जिसका उद्देश्य जन-जन तक गायत्री परिवार के विचारों और आदर्शों को पहुँचाना है। आगामी दिनों में प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से ज्ञान गंगा बहेगी, जिसके बाद दीपयज्ञ एवं गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-शांति और विश्व कल्याण की भावना को समर्पित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |