Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः रबी फसलों में गुणवत्ता युक्त कृषि रसायनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर कृषि विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी


अमेठी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि रबी फसलों की बुवाई के बाद की स्थिति में कीट, रोग एवं खरपतवार के प्रकोप की संभावनाएं अधिक रहती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कृषक विभिन्न प्रकार के कृषि रक्षा रसायनों का उपयोग करते हैं। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने हेतु शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी संजय चैहान के आदेश पर कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 26 नवंबर 2025 को जनपद की तीन तहसीलोंकृतिलोई, गौरीगंज और अमेठीकृमें कृषि विभाग एवं उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीमों ने कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। तहसील तिलोई में उपजिलाधिकारी अमित कुमार सिंह तथा जिला कृषि अधिकारीध्जिला रक्षा कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, तहसील गौरीगंज में उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी एवं उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार, तहसील अमेठी में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह एवं उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान कुल 23 कीटनाशक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें से 09 पेस्टीसाइड के नमूने जांच हेतु ग्रहित किए गए तथा अनियमितता पाए जाने पर 01 विक्रेता को नोटिस जारी किया गया। जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए, उनमें स्वातिक एग्रीजंक्शन केंद्र गौरीगंज, सिद्धनाथ मौर्या बीज भंडार मुंशीगंज, एग्रीजंक्शन केंद्र शिवदर्शननगर अमेठी, पुनीत बीज भंडार फुरसतगंज, किसान बीज भंडार बहादुरपुर, तथा जुवारी फार्म हब मोहनगंज शामिल हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि लिए गए नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में जनपद में किसानों हेतु पर्याप्त मात्रा में कृषि रसायन उपलब्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |