लखनऊः संविधान दिवस पर गोष्ठी बहुजन समाज वृन्दावन
November 26, 2025
लखनऊ । बहुजन समाज वृन्दावन योजना लखनऊ में संविधान दिवस पर गोष्ठी ए स्क्वायर होम सेक्टर 10 सी में आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राम लगन सिंह यादव डिप्टी कमिश्नर रिटायर्ड, संचालन राम कुमार गौतम पी.सी. एस. रिटायर्ड ने किया कार्यक्रम में मुख्य वक्तागणों ने संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है बल्कि यह एक जीवन जीने का माध्यम है संविधान भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व, संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म, और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने की आजादी प्रदान करता है। अपने विचार प्रकट किए। मुख्य वक्तागणों में बी.डी. नकवी जिला जज रिटायर्ड, राम सिंहासन प्रेम आई . ए . एस. रिटायर्ड, शूद्र शिव शंकर सिंह यादव वरिष्ठ समाज सेवी,के.के. पाल अधिवक्ता माननीय उच्च न्यायालय, डॉक्टर लालती देवी प्रोफेसर बी एच यू, डॉक्टर ,सुरेश चंद्र मुख्य तकनीकी अधिकारी, आर एस पटेल, अमर नाथ ( उपज), संदीप कुमार श्रीवास्तव (उपज), जे.एन.यादव, जीत लाल, श्रीमती इंदिरा दोहरे, श्रीनाथ सिंह कुशवाहा, डॉक्टर कंचन लता, विजय बहादुर,आदि सहित समस्त बहुजन समाज वृन्दावन।
