Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार,चोरी की स्कूटी चेन बरामद


आलमबाग । आशियाना क्षेत्र के सेक्टर आई में करीब तीन सप्ताह पूर्व स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा पैदल जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने वाले दो शातिर को चोरी के स्कूटी संग गिरफ्तार किया है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि बीते 30 अक्टूबर की शाम विशाल मॉल से पैदल ही सेक्टर आई में पैदल जा रही महिला से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र लुट की घटना को अंजाम दे फरार हो गए थे सोमवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर देवी खेड़ा गन्ना अनुसंधान के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है बरामद की गई स्कूटी चोरी की है दोनों बदमाशों के पास से तलाशी दौरान एक सोने के चेन का टुकड़ा बरामद हुआ है पूछताछ में जुर्म कबूल करने पर दोनों शातिरों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में चोरी व बरामदगी की धारा बढ़ोत्तरी कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपना नाम पता विशाल खत्री पुत्र स्व० विजय खत्री निवासी हाल पता शुक्ला कालोनी देवा रोड आनंद स्कूल के पास बाराबंकी मूल पता अमर चैक जिला कपूरथला पंजाब व दूसरे ने विपिन यादव उर्फ राहुल यादव पुत्र संतराम यादव उर्फ गंगाराम यादव निवासी रंजीत खेडा नौरांवा उन्नाव बताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |