Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: दबंगो ने घर से बुला एक निजी चायनल के प्रतिनिधि को चोटिल अवस्था मे छोड़ हुए फरार,बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुटी


आलमबाग। मानक नगर थाना इलाके मे रहने वाले एक निजी चायनल के प्रतिनिधि को घर से बुला कर ले गए दबंग उन्हें चोटिल अवस्था मे छोड़ फरार हो गए। वही पीडित के बेटे की शिकायत पर स्थानीय मानक नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानक नगर थाना इलाके स्थित बहादुर खेड़ा सिंगार नगर निवासी ऋषभ अवस्थी पुत्र सुशील अवस्थी के अनुसार वह उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार है और वर्तमान में एक निजी न्यूज में कार्यरत है। आरोप है कि 18 नवम्बर की रात्रि करीब 10 बजे  कुछ लोग उसके पिता सुशील अवस्थी को बुलाने के लिए उसके घर पर आयें और उनको अपने साथ ले गये। काफी देर तक पिता के वापस न आने पर उसने पिता को खोजने के लिए घर से बाहर सड़क पर निकला घर से करीब 100 मीटर दूरी पर शारदा मंगल भवन के पास  पिता एक मोटर साइकिल के वाले के कन्धे पर हाथ रख कर बुरी तरह चोटिल अवस्था में लगड़ाते हुये आ रहे थे और उसके पिता के मुंह और कान से बुरी तरह खून निकल रहा था तथा उनके चेहरे का बायां हिस्सा बुरी तरह सूजा था तथा उनके बांयी आँख में भी काफी चोट थी जिसकी जानकारी उसने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर दे पुलिस सहायता ले पिता को चोटिल अवस्था मे इलाज के लिए नजदीकी लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। वही पीडित के बेटे का कहना था उसके पिता ने इलाज उपरांत उसे बताया उनके साथ कुछ लोगों ने मार-पीट की है तथा जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी जानकारी होने पर उसने स्थानीय मानक नगर थाने मे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |