Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बस और डंपर की टक्कर में घायल मरीजों से मिलने और और उनका हाल-चाल जानने मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी! जिला अस्पताल में लिए हालात का जायजा


लखनऊ/लखीमपुर। मंगलवार रात सिसैया चैराहे के पास रणजीत नगर पुल पर नेपाल से आ रही ट्रैवलर बस और मनोना धाम से श्रावस्ती जा रही प्राइवेट बस की भयावह टक्कर में लगभग 30 यात्री घायल हो गए, जबकि एक नेपाली महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद भारी अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पर 102ध्108 एंबुलेंस की टीमों ने मौके पर पहुँचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे रणजीत नगर पुल के पास सिसैया चैराहे पर एक ट्रैवलर बस और प्राइवेट बस आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्राइवेट बस मौके पर ही पलट गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों में उस समय 80दृ90 यात्री सवार थे, जिससे हादसे के बाद चीख-पुकार और भगदड़ जैसा माहौल बन गया।सूचना मिलते ही ईसानगर, धौरहरा और खमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं 102ध्108 की कुल 9 एंबुलेंस तुरंत सक्रिय हुईं और घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। घायल यात्रियों का इलाज व रेफरल लगभग 21 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भेजा गया, जहां से 17 को गंभीर हालत के चलते 102ध्108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर किया गया।उधर 9 घायलों को धौरहरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जिनमें से 6 को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

दुर्भाग्यवश एक नेपाली महिला की इलाज के दौरान खमरिया स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई।मंगलवार रात करीब 10रू30 बजे मैगलगंज थाना क्षेत्र के पन्नू ढाबे के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। महेश पुत्र राम अवतार (31), निवासी जनकपुर, टड़ियावां (हरदोई) गंभीर रूप से घायल हुए और उनके मुंह से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस (न्च्32म्ळ4461) मौके पर पहुंची। ईएमटी रविंद्र कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर महोली के निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अन्य दो घायलों में धीरज (22) और विकास (15) शामिल हैं।दोनों हादसों की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता जिला अस्पताल ओयल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल लिया, मेडिकल टीमों से जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |