Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः मनियर में धारदार हथियार से युवक की हत्या


मनियर/बलिया। जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर में धारदार हथियार से एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम चंदन सिंह उर्फ बबुआ (32) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बड़सरी जागीर थाना मनियर जनपद बलिया बताया जा रहा है। हत्या किन कारणों से की गई है अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। बुधवार को सुबह किसी ने समाधि बाबा के स्थान के पास उसके शव को गला कटा देखा। सूचना मिलते ही जंगल की आग की तरह घटना की सूचना फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने में लगी हुई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची एवं जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना की।थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मृतक नशेड़ी था तथा इसके विरुद्ध मनियर थाने में आपराधिक मामले भी दर्ज है। शराब तस्करी के मामले में यह जेल गया था। अभीभी एक सप्ताह पहले जेल से छुटकर आया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |