Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अब्दुलपुरमदारी का दबदबा


नगरा/बलिया। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन में न्याय पंचायत ताड़ीबड़ागांव की क्रीड़ा प्रतियोगिता सुभाष इंटर कालेज में आयोजित हुई। इसका शुभारंभ वरिष्ठ प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अब्दुलपुर मदारी के छात्रों का दबदबा रहा। 50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में कंपोजिट अब्दुलपुर मदारी प्रियांशु ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की रिया सिंह अव्वल रहीं। 100 मीटर की रेस बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पालचंद्रहा के अंगद प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कंपोजिट अब्दुलपुर मदारी की सोनाक्षी ने पहला स्थान हासिल किया। बालक 200 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय पालचंद्रहा अंगद ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका 200 मीटर की रेस में कंपोजिट अब्दुलपुरमदारी की साक्षी विजेता बनी। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय ताड़ीबड़ागांव के राज को विजेता घोषित किया गया। 100 मीटर बालिका वर्ग में कंपोजिट अब्दुलपुरमदारी की ईशा ने परचम लहराया। बालक 200 मीटर की रेस में कंपोजिट विद्यालय अब्दुलपुरमदारी के रोहित यादव व बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की चांदनी ने विजय हासिल की। बालक 400 मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय ताड़ीबड़ागांव के दिलीप कुमार को प्रथम स्थान मिला। बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय ताड़ीबड़ागांव की टीम को विजेता का खिताब मिला जबकि बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अब्दुलपुरमदारी की टीम विजई रहीं। जूनियर खो खो बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय ताड़ीबड़ागांव की टीम ने सफलता प्राप्त की जबकि खो खो बालिका वर्ग में कंपोजिट अब्दुलपुरमदारी की टीम सफल रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रदीप कुमार सिंह, सुभाष चंद्र, शैलेन्द्र यादव, प्रेम चंद, लल्लन यादव की भूमिका सराहनीय रही। अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिंह व संचालन बृजेश कुमार यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |