Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बांसुरी नगरी पीलीभीत को स्मार्ट सिटी बनाने में जुटी नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल! पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में शहर के कई चैराहों का सौंदर्य करण कर शहर को चमकाया


पीलीभीत। तराई के जनपद टाइगर रिजर्व बांसुरी नगरी के नाम से दूर-दूर तक विख्यात पीलीभीत शहर की तेज तर्रार नगर पालिका अध्यक्ष कर्मठ ईमानदार डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष का भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद जब से नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी संभाली हैं। तब से लेकर आज तक अपने लगभग 3 वर्ष के कार्यकाल में पूरे शहर के सभी वार्डों में जहां सीसी रोड सड़कों का जाल बिछाकर शहर की लंबे समय से ऊबड़, खाबड़ सड़कों से शहर वासियों को निजात दिलाने का प्रयास अपने सभासदों की टीम के साथ मिलकर किया है। और वहीं दूसरी और सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए हाईमास्ट मरकारी लाइटों से वार्डो के मुख्य मार्गो को दूधिया रोशनी से चकाचैंध कर देने का उत्कृष्ट कार्य करके शहर वासियों के दिल में अपनी खास जगह बनाते हुए शहर वासियों की वाह बाही लूटने का कार्य किया हैं। नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए टैक्स वसूली के कार्य को भी गति प्रदान उनके कार्यकाल में की गई है लेकिन दुख का विषय यह है कि शहर के कई सरकारी विभागों द्वारा करोड़ों रुपए की टैक्स की अदायगी लंबे समय से नगर पालिका के टैक्स वसूली के कई नोटिसो के बावजूद भी सरकारी विभागों के गैर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही है। यदि सरकारी विभागों द्वारा नगर पालिका टैक्स की अदायगी शीघ्र ही शीघ्र हो जाए तो नगर पालिका अध्यक्ष को शहर के चैमुखी विकास करने में बहुत सहायता प्राप्त हो सकती है। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने कचहरी तिराहे पर 15 वे वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024- 25 में नगर पालिका परिषद पीलीभीत की सीमा के अंतर्गत कलेक्ट्रेट तिराहे पर बहुत ही सुंदर सेल्फी प्वाइंट  निर्माण व अधिष्ठापन कार्य का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास शहरी रोजगार गरीबी उन्मूलन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री ए.के. शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी वाणिज्य उद्योग मंत्रालय भारत सरकार एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मील उत्तर प्रदेश पीलीभीत विधायक संजय सिंह गंगवार की प्रेरणा से नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने अपने कर कमलों से अपनी सभासदो की टीम तथा शहर के नागरिकों, अधिवक्ताओं प्रशासनिक अधिकारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक रोशनी यादव की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट तिराहे के कराए गए सुंदरीकरण का लोकार्पण करते हुए पत्रकार अरुण भारद्वाज एडवोकेट के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि क्योंकि कलेक्ट्रेट तिराहे से जुड़ा हुआ विकास भवन जिला अधिकारी कार्यालय जिला जजी परिसर सहित बुद्धजिवियों, अधिवक्ताओं से जुड़ा हुआ यह तिराहा हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट तिराहे का सौंदर्य करण करते हुए यहां एक पुस्तक सहित ग्लोबल का निर्माण कराकर फुलवारी तथा फबबारौ व मर्करी लाइटों के द्वारा इस तरह को सुंदरीकरण करते हुए सेल्फी प्वाइंट बनाने का उनका प्रयास है इसकी भविष्य में सुरक्षा व देखरेख के लिए एक माली की भी नियुक्ति उनके द्वारा कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |