अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0! महिलाओं व बालिकाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
November 17, 2025
अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मानसिंहपुर (विकास खंड गौरीगंज) एवं धौरहरा (विकास खंड संग्रामपुर) में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, एवं निराश्रित महिला पेंशन योजनाकृके संबंध में जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 तथा ऑनलाइन सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मिशन शक्ति फोल्डर एवं पम्पलेट वितरित कर अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन) तथा 112 (आपातकालीन सेवा)कृका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। इस कार्यक्रम में अजय कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।
