Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः विद्यालयों में स्वच्छता व बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता -सतीश चंद्र शर्मा


निंदूरा/बाराबंकी। विश्व शौचालय दिवस के अवसर  पर राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में बुधवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से  नवनिर्मित शौचालय भवन का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार में   खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति  मंत्री  सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। करीब 32 लाख की लागत से तैयार यह भवन पंद्रहवें वित्त आयोगध्टाइड फंड योजना से निर्मित कराया गया है।

लोकार्पण अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शौचालय ब्लॉक की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर एवं सम्मानजनक शैक्षिक वातावरण मिल सके। उन्होंने शौचालय निर्माण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत को बधाई दी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने परिसर में वक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम के बाद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अंबरपुर गांव में लागत से बनी डामर सड़क का लोकार्पण किया और आम्बेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह निर्माण कार्य अवर अभियंता सुमित कुमार सिंह, अभियंता रवीन्द्र सिंह तथा अपर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में पूर्ण कराया गया।

विश्व शौचालय दिवस पर विद्यालय प्रांगण में कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्राओं शुमैला, प्रतिमा, अलसिफा तथा उनकी टीम ने अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने फूलों व प्राकृतिक रंगों की सहायता से कई स्थानों पर आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाई, जिन्हें देखकर अतिथिगण, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मंत्रमुग्ध हो उठे।

इस मौके पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, प्रवक्ता योगिंदर कौर, नीलेश कुमार सिंह, ज्योति वर्मा, श्रीमती अनीता, सहायक अध्यापक महेंद्र कुमार, नीरज कुमार, नीरज यादव, रेखा वर्मा, युवा नेता श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, राजेश सिंह, सुनील विश्वकर्मा, रमाकांत बाजपेई, सत्येंद्र सिंह, शिव शंकर सिंह, अरविंद मौर्य, नितिन मौर्य, विजय आनंद बाजपेई सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |