Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः एसआईआर अभियान में बीएलओ को हो रही परेशानी


संग्रामपुर/अमेठी। चुनाव आयोग ने 12 राज्य में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू किया है। इस अभियान को लेकर सभी जिले के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक लेखपाल कोटेदार अन्य विभाग के लोग बीएलओ के सहयोग मे लगे हुए हैं। एसआईआर का फार्म लगभग मतदाताओं तक पहुंचा जा चुका है लेकिन वापसी की प्रगति बहुत धीमी दिखाई दे रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र में बीएलओ 2003 की मतदाता सूची के मिलान में लगे हुए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे नाम आ रहे हैं जो 2003 की सूची में अंकित नहीं दिखाई दे रहे हैं। विशेष रूप से वह महिलाएं ज्यादा शामिल है जिनकी शादी एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में हुई है। ऐसे मामले में बीएलओ को उनके मायके से दस्तावेज मंगा कर सत्यापन करना पड़ रहा है। इसके बाद एक समस्या और आ रही है की मतदाता का नाम बूथ से कट कर दूसरे बूथ पर दर्ज हो गया है। कुछ मतदाता रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर रह रहे हैं उनकी भी समस्या बीएलओ को झेलनी पड़ रही है। संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर बूथ संख्या 176- 177- 178 के मतदाताओं का नाम इधर से उधर हो गया है। और कुछ दूसरे गांव के मतदाताओं का नाम भी अंकित हो चुका है। इसी प्रकार बूथ संख्या 172- 173 सरैया कनू में भी इसी तरह समस्याएं आ रही हैं। जिसके कारण बीएलओ को भी समस्या आ रही है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे बूथ हैं  जिसमें बीएलओ स्मार्टफोन चलाना नहीं जानता हैं। एसआईआर अभियान में अधिकतर मानदेय कर्मचारी ही लगाए गए हैं। कुछ बीएलओ का कहना है कि बीते 6 माह से अभी तक मानदेय भी नहीं मिला है स्वत अपने ही खर्चे पर गांव-गांव जाकर एसआईआर कार्यक्रम को हम लोग सफल बनाने में लगे हुए हैं। फिलहाल संग्रामपुर में एसआईआर कार्यक्रम की गति बहुत ही तेज चल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |