संग्रामपुर: जर्जर आवास में रहने को मजबूर स्वास्थ्य कर्मी
November 26, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में बने जर्जर सरकारी भवन में जान जोखिम में डालकर निवास करना पड़ रहा है। पूर्व सीएमओ द्वारा 2021 में कुछ भावनाओं को निष्प्रयोज्य भवन की श्रेणी में रखकर ध्वस्ती करण के लिए चिन्हित कर दिया गया। लेकिन 4 वर्ष बीत गए अभी भी जर्जर भवन मे निष्प्रयोज्य भवन संग्रामपुर में कार्यरत कर्मचारी जान जोखिम में डालकर निवास कर रहे हैं भवन की स्थिति बहुत ही दायिनी है छत से मोरंग - बालू गिरती रहती है। बरसात में छत टपकती रहती हैं। इनमें लगी लोहे की सरिया दिखाई पड़ रही है फिर भी कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी यहां पर निवास कर रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संग्रामपुर डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि भवन की स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। लेकिन भवन न होने के कारण कुछ स्वास्थ्य कर्मचारी इन भवनों में निवास कर रहे हैं।इन जर्जर भवन में रहने वालो में एंबुलेंस चालक, ईएमटी, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, अकाउंटेंट आदि शामिल हैं।
.jpg)