संग्रामपुर: आवारा सांड से टकराई ट्रेन, ट्रैक पर रही घंटों खड़ी
November 26, 2025
संग्रामपुर/अमेठी बुधवार को सुपरफास्ट ट्रेन यशवंतपुर एक्सप्रेस ताला खजूरी के पास आवारा सांड से टकरा गई जिससे सेंड की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सांड ट्रैक पर पड़े के कारण घंटो ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। प्रतापगढ़ की दिशा से लखनऊ को जा रही सुपरफास्ट यशवंतपुर एक्सप्रेस 2268 3 करीब 2रू45 पर अमेठी रेलवे स्टेशन से लखनऊ जाने के लिए छूटी स्टेशन से मात्र 5 किलोमीटर दूर ताला खजूरी के पास एक आवारा सांड ट्रेन के सामने आ गया और टकरा गया टकराते ही मौत हो गई। जिसके कारण घंटों ट्रेन को ट्रैक पर खड़ा किया गया। मृतक सेंड के मलवे को हटाकर ट्रेन के लिए रास्ता साफ किया गया। लगभग 4 बजे के बाद ट्रेन रायबरेली के लिए रवाना हुई।
