पीलीभीतः राज्यमंत्री ने दिल्ली रूट के लिए ए0सी0 प्रीमियम बस सेवा का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ
November 16, 2025
पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज रविवार को रोडवेज परिसर में दिल्ली रूट के लिए मिली नई ए0सी0 बसो को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस मौके राज्यमंत्री श्री गंगवार ने कहा कि दिल्ली रूप पर ए0सी0 बस सेवा शुरू किये जाने की मांग काफी अरसे से यात्रियों द्वारा की जा रही थी। अब शासन ने रोडवेज के लिए छोटी बड़ी लगभग 9 बसों को यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया है इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होने कहा की जनसेवा से जन सुविधा तक आराम दायक सफर कराने के लिए रोडवेज हमेश तत्पर रहता है इसी क्रम में आज रोडवेज की ए0सी0 प्रीमियम बस सेवा का शुभारम्भ किया गया है। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्ध प्रफ्फुल पाराशरी ने बताया की अभी शासन ने छोटी बड़ी 9 बसो की उपलब्धता करायी है यात्रियों की सुविधाओं के लिए आगे भी बसो की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
