Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः नई बस सेवा के शुभारंभ से जनता को मिलेगा लाभ- स्वामी प्रवक्तानंद महाराज


पीलीभीत। गुरुवार को महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने ग्रामीण जनता की आवागमन सुविधा को ध्यान में रखते हुए “ग्रामीण जनता सेवा” के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

इस नई बस सेवा के शुरू होने से पीलीभीत गजरौलादृबरखेड़ा मार्ग पर यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुलभ यात्रा उपलब्ध होगी। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब पहले की तुलना में किराए में बचत कर सकेंगे, जिससे उनके दैनिक आवागमन में आर्थिक राहत मिलेगी।लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग थी कि बरखेड़ा क्षेत्र में परिवहन सुविधा को बढ़ाया जाए। बस सेवा प्रारंभ होने पर लोगों में हर्ष देखा गया। मौके पर मौजूद सम्मानितजन, कार्यकर्तागण एवं ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और विधायक का आभार व्यक्त किया। नई बस सेवा से बरखेड़ा क्षेत्र के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |