Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: कथा के चैथे दिन हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और वामन अवतार का वर्णन


शाहबाद। नगर में चल रहे सात दिवसीय कथा के चैथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और वामन अवतार का कथावाचक द्वारा विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। नालापार स्थित चामुंडा मंदिर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के चैथे दिन कथावाचक राजवीर शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और वामन अवतार की कथा का वर्णन किया। कथावाचक ने भगवान के जन्म की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया जिसमें कंस के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए कृष्ण के अवतार को भी विस्तार पूर्वक वर्णन किया जिन्हें सुनकर भक्तजन आत्म विभोर हो गए। शास्त्री जी ने वामन अवतार की कथा का भी वर्णन किया, जिसमें बताया गया कि सब कुछ भगवान को समर्पित करके मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यह भी समझाया कि जब-जब अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब-तब प्रभु धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं।कथाओं के माध्यम से भक्तों को भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण का महत्व समझाया गया, जिससे उन्हें मोक्ष प्राप्त करने की प्रेरणा मिली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |