Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: तारक एजुकेशनल अकादमी में हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


शाहबाद। पटवाई स्थित तारक एजुकेशनल अकादमी में शुक्रवार में विद्यालय के किंडरगार्टन वर्ग तथा जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं की विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। इसके अंतर्गत किंडरगार्टन वर्ग में रैबिट रेस, पिक एंड रन, बैलेंस रेस, फ्रॉग रेस, कप एंड बॉल आदि तथा इसी प्रकार जूनियर वर्ग में स्पाइडर रेस, बैलून होल्ड रेस, पासिंग द बॉटल, चेयर रेस आदि गेम्स आयोजित किए गए। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। जिनमें कक्षा नर्सरी से आतिफ, सागर, अर्सलान, शौर्य, विदित, कक्षा एल के जी से आयुष, अमन, हिमांशु, शाकिब, कक्षा यू के जी से युविका, सकीना, नमन, अभी, कक्षा एक से अमन, आरुषि, गगनदीप, अर्श, कक्षा दो से सोफिया, सौरभ, आयर, शारिब, कक्षा तीन से उर्मी, सिदरा, जेविश, कक्षा चार से हनी, अवनी यादव, शिवांग, आदि विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह, सह प्रधानाचार्य अमित बैनर्जी, विद्यालय कॉर्डिनेटर में पूजा अरोरा तथा कुलदीप कौर के साथ विद्यालय स्टाफ में दीपा, चरणजीत दीपिका, कुमारी फौजिया, कुमारी रजनी, बबीता, ज्योति आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |