Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: नाबालिग से दष्कर्म के अभियोग का नामित अभियुक्त गिरफ्तार


शाहबाद। गुरुवार को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त रियासत निवासी ग्राम पटवाई थाना पटवाई द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने’ व किसी को इस बारे मे बताने पर जान से मारने की धमकी देने व निकाह करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास करने के सम्बन्ध में थाना पटवाई पर बी एन एस से संबंधित धाराओं एवं पोक्सो एक्ट तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 का मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियोग उपरोक्त की विवेचना के क्रम में थाना पटवाई, रामपुर पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त के नामित अभियुक्त रियासत उपरोक्त को  मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कस्बा पटवाई से जौलपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |