Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: पुष्प अर्पित कर मनाया गया संविधान दिवस


संग्रामपुर/अमेठी । भारत के संविधान को अपनाने का स्मरणोत्सव मनाने और संविधान के संस्थापक के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आज पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है।इस वर्ष हमारा संविधान - हमारा स्वाभिमान के तहत संविधान दिवस मनाया गया।न्याय स्वतंत्रता, समानता बंधुत्व नागरिकों के अधिकार की रक्षा और भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था का मार्गदर्शक संविधान दिवस पर संग्रामपुर क्षेत्र के ब्लॉक-थाना- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - विद्यालयों में प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि देकर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण करके उनके आदर्श और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्याय स्वतंत्रता समानता बंधुत्व और नागरिकों के अधिकार की रक्षा संविधान कर रहा है जिसका श्रेय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जाता है। ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर में सहायक विकास अधिकारी संग्रामपुर पंचायत लाल शशिकांत सिंह  ने डॉ भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण करके लोकतांत्रिक व्यवस्था का मार्गदर्शक संविधान दिवस मनाया।इस अवसर पर संविधान के प्रति लोगों शपथ दिलाई। इसी प्रकार इंटर कॉलेज कालिकन धाम में बच्चों को संविधान दिवस पर निबंध चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी सिंह सहित सभी  अध्यापकों डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |