संग्रामपुर: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
November 26, 2025
संग्रामपुर/अमेठी । जनपद के भादर ब्लॉक स्थित छोटा इस्माइलपुर गांव में बीती रात एक 33 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान लवकुश विश्वकर्मा (पुत्र दयाराम विश्वकर्मा) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की है, जब उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाई।सुबह जब उनके बच्चों ने देखा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।लवकुश विश्वकर्मा के पांच छोटे बच्चे हैं और वह घर में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।वह लकड़ी का फर्नीचर बनाने का काम करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह एक मिलनसार व्यक्ति थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।पीपरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी
.jpg)