Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


मिर्जापुर। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान(आईआईवीआर) में बुधवार को एक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,भरसार के 178 छात्र-छात्राओं ने संस्थान का एक्सपोजर विजिट (अवलोकन भ्रमण) किया। भ्रमण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान,विशेष रूप से सब्जी अनुसंधान से परिचित कराना और उनमें वैज्ञानिक जागरूकता व रुचि पैदा करना था। संस्थान के निदेशक डॉ.राजेश कुमार के मार्गदर्शन एवं डॉ.नीरज सिंह,प्रधान वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम समन्वयक, के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं,शोध क्षेत्रों एवं विभिन्न प्रकार की सब्जियों की उन्नत किस्मों को देखने तथा वैज्ञानिकों से चर्चा करने का अवसर प्राप्त किया। संस्थान के फील्ड सहायक प्रमोद कुमार ने छात्रों को आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकों, जैव-प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस शैक्षणिक पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में करियर के अवसरों से अवगत कराना भी था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |