यह निर्णय संगठन के नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के अनुरोध पर महिला जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना की संस्तुति के बाद जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने मंजूर किया। संगठन का कहना है कि दोनों पदाधिकारियों की सक्रियता व कार्यशैली को देखते हुए यह नियुक्ति पूरी तरह उपयुक्त है।
प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सपना यादव ने कहा कि गुंजन सक्सेना के नेतृत्व में पूरनपुर की महिला व्यापारियों को नई दिशा और मजबूत आवाज मिलेगी।
नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने बताया कि गुंजन सक्सेना लंबे समय से पूरनपुर में सामाजिक और व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए नगर कार्यकारिणी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना और व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है। महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, और गुंजन सक्सेना व चांदनी गुप्ता के आने से संगठन की कार्यप्रणाली और मजबूत होगी।नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गुंजन सक्सेना ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है। उनकी प्राथमिकता महिला व्यापारियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार करना होगी। उन्होंने कहा कि वे महिला उद्यमियों की समस्याओं को जिला और राज्य स्तर तक प्रभावी ढंग से उठाएंगी तथा कानूनी और प्रशासनिक दिक्कतों को दूर करने पर विशेष ध्यान देंगी।
महिला जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने गुंजन सक्सेना से जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करने और महिला व्यापारियों के साथ मिलकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।पूरनपुर के व्यापार जगत में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है। व्यापारी समुदाय में उत्साह है और सभी को गुंजन सक्सेना से बड़े बदलाव की उम्मीद है।उनकी नियुक्ति पर नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के अलावा विशाल वर्मा, त्रिभुवन शर्मा, अरुण अवस्थी, समर आजाद, रवि जायसवाल, सैयद जफर अली, पुष्पेंद्र शर्मा, ब्रजेश शुक्ला, परवेज खान, आसिफ खान, कुलदीप, सलमान खान, शादाब कुरैशी, नदीम खान, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र सिंह सहित कई व्यापारियों ने बधाई दी।
.jpg)