Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में स्वामी प्रवक्तानंद महाराज की सक्रिय भूमिका! अनेक बूथों पर पहुंचकर नागरिकों को किया जागरूक, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया जोर


पीलीभीत। मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 128 बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व स्वयं महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने किया। उन्होंने कई बूथों पर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया तथा मतदाता पहचान पत्र और मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपना नाम, पता और अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें। त्रुटि पाए जाने पर ठस्व् से संपर्क कर सुधार कराएं ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।

ग्राम पंचायत ढकिया के बूथ संख्या 321 पर शक्ति केंद्र संयोजक ध्रुव सिंह, बूथ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद और ठस्व् माखनलाल द्वारा ग्रामीणों को सूची सत्यापन के लिए प्रेरित किया गया। वहीं बूथ संख्या 320 पर संयोजक ध्रुव सिंह, बूथ अध्यक्ष गौरव सिंह एवं ठस्व् अक्षय सिंह की मौजूदगी में नागरिकों को मतदाता पहचान पत्र की उपयोगिता समझाई गई। स्वामी प्रवक्तानंद महाराज के निर्देशन में अभियान की टीम आगे बढ़ी और ग्राम पंचायत बहादुर हुकमी के बूथ संख्या 232 पर शक्ति केंद्र संयोजक राजेश गंगवार और ठस्व् दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को मतदाता सूची सत्यापन की विस्तृत प्रक्रिया बताई। इसके बाद ग्राम पंचायत मचवाखेड़ा के बूथ संख्या 224 पर शक्ति केंद्र संयोजक राजेश गंगवार, बूथ अध्यक्ष रमेश गंगवार और ठस्व् रमेश कश्यप द्वारा लोगों से संपर्क किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत ज्योरह कल्यानपुर के बूथ 221दृ222 पर संयोजक राजेश गंगवार, बूथ अध्यक्ष वेदप्रकाश श्रीवास्तव और ठस्व् महेंद्रपाल गंगवार ने नाम जोड़ने, सुधार कराने तथा त्रुटियों को दूर करने के बारे में जानकारी दी।

अभियान के दौरान स्वामी प्रवक्तानंद महाराज लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि सही और शुद्ध मतदाता सूची न केवल चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध रखने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |