Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः ओम लॉन में आयोजित समारोह में 310 मेधावी छात्र सम्मानित! सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कूर्मि क्षत्रिय महासभा का कार्यक्रम


पीलीभीत। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, पीलीभीत द्वारा स्थानीय ओम लॉन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार शामिल हुए। उन्होंने समाज के 310 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह में सबसे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों का स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यमंत्री ने स्वजातीय प्रतिभाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज को संगठित एवं मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी के दूध की तरह है, इसलिए समाज के हर बच्चे को इसे प्राप्त करना जरूरी है। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य वक्ता डॉ. भरत पटेल ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए उसके नेतृत्व को भी मजबूत करना आवश्यक है। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि पीलीभीत की महासभा को अपने भवन की आवश्यकता है और जब भी जरूरत पड़े, वे समाज के लिए सहयोग देने को तैयार हैं।

कार्यक्रम को श्रुति गंगवार, दिव्या गंगवार, वीरेंद्र गंगवार वीरू, गोविंद पाल सिंह, डॉ. नरेश गंगवार और चिरंजीव गौर सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

समारोह में समाज के विशिष्ट लोगोंकृडॉ. हरीश चंद्र सचान, भगवान सिंह, डॉ. रत्नेश गंगवार, मनोज पटेल, रवि शंकर गंगवार, संदीप सिंह, हर्षल सिंह, रामलाल और राजेश्वरी गंगवारकृको कूर्मि कुल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा मेधावी सूची में प्रभांश कटियार, सक्षम गंगवार, आस्था गंगवार, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. सौरभ सिंह सहित कुल 310 छात्र-छात्राओं को सम्मान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में पी.एल. गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, अशोक गंगवार, उमेश गंगवार, अरविंद गंगवार, दिग्विजय आर्य, अमित गंगवार, डॉ. अभिनव गंगवार और तेजबहादुर गंगवार सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक गंगवार और डॉ. नीलेश कटियार ने संयुक्त रूप से किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |