Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: किशोरी का मिला क्षत-विक्षत कंकाल! पुलिस ने जांच हेतु अवशेष पीएम एवं डीएनए को भेजा


तिलोई/अमेठी। जिले के थाना फुरसतगंज क्षेत्र अंतर्गत पूरे राजा पश्चिमी मजरे निगोहां में गांव के किनारे स्थित बाग में किशोरी का क्षत-विक्षत कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।हालांकि शव (कंकाल) स्थानीय पूरे राजा पश्चिम गांव निवासिनी महिमा(17 वर्ष )नामक युवती का बताया जा रहा है। गांव निवासिनी सुशीला के मुताबिक कंकाल उनकी बेटी महिमा का है।सुशीला के अनुसार वह बीते 8 अक्टूबर को पति व बच्चों के साथ मेला देखने फुरसतगंज गई थी।घर पर उनकी बेटी महिमा अकेली थी।मेले से वापस लौटी तो महिमा घर पर नहीं मिली।नाते रिश्तेदारी मे भी उसकी काफी खोजबीन की लेकिन महिमा का कही सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने 11 अक्टूबर को फुरसतगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।किशोरी के गायब होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर लिया था। लेकिन उसकी तलास संजीदगी से नहीं किया।जिसको लेकर फुरसतगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।वहीं किशोरी का घर से करीब चंद कदमों की दूरी पर क्षत-विक्षत कंकाल मिलना भी स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े कर रही है।सुशीला के मुताबिक उनकी बेटी महिमा की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है।बहरहाल फुरसतगंज पुलिस अवशेष(कंकाल)को पोस्टमार्टम एवं डीएनए जांच हेतु भेजवा दिया है।जो भी जांच पड़ताल में निकलकर आएगा उसके अनुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने की बात फुरसतगंज पुलिस द्वारा की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |