संग्रामपुर: सर्राफा व्यवसायी से हुई लाखो की लूट
November 19, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र में बीते कल शाम लगभग 6 बजे अमेठी - किठावर मार्ग विशेषरगंज व जिरहा के समीप सीमेंट - मोरंग की दुकान के नजदीक घर जा रहा स्वर्णकार जय प्रकाश सोनी पुत्र रामेश्वर प्रसाद सोनी निवासी बड़गांव की करीब 8 लाख के सोने - चांदी के आभूषण की छिनैती हो गई। दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी से बाइक सवार छह बदमाशों ने करीब 10 लाख कीमत के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने उसे तमंचे की बट से घायल कर दिया। घायल ज्वेलर इलाज के बाद थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.बड़गांव निवासी जेपी सोनी पिछले 14 वर्षों से विशेश्वरगंज बाजार में ज्वेलरी की दुकान चला रहे हैं। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे.घर से करीब आधा किलोमीटर पहले ही पहुंचे थे कि 3 बाइकों पर आए 6 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने ज्वेलरी से भरा बैग छीनने की कोशिश की। व्यवसायी ने विरोध किया तो लुटेरों ने उन पर तमंचे की बट से हमला कर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए.बैग में करीब 4 किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण थे.जिनकी कीमत करीब 10 लाख रूपए बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यवसायी को अस्पताल भेजवाया.इलाज के बाद व्यवसायी ने थाने में तहरीर दी है. पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हैं।
