तिलोई:मनरेगा जेई का आकस्मिक निधन
November 23, 2025
तिलोई/अमेठी। जिले के तिलोई ब्लॉक में तैनात मनरेगा के तकनीकी सहायक यजेईद्ध शहनवाज खां 55 वर्ष का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।जानकारी के अनुसारए शहनवाज खां पूर्ण रूप से स्वस्थ थे। शनिवार मध्यरात्रि करीब एक बजे उन्हें अचानक रक्तचाप यबीपीद्ध की समस्या और गले में तकलीफ महसूस हुई। परिजन उन्हें उपचार के लिए मोहनगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जा रहे थेए लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।शहनवाज खां वर्तमान में तिलोई ब्लॉक में तकनीकी सहायक मनरेगा के पद पर कार्यरत थे। उनके पास ब्लॉक क्षेत्र की लगभग 20 ग्राम पंचायतों का कार्यभार था।उनकी अचानक हुई मृत्यु की खबर से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शहनवाज खां को क्षेत्र में एक सामाजिक और प्रतिष्ठित नागरिक के रूप में जाना जाता था। यही कारण है कि रविवार को उनके अंतिम संस्कार में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
