Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुर: तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की स्मृति में बनेगा भव्य स्वागत द्वार- विकास शर्मा


रुद्रपुर। तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की 110वीं जयंती के अवसर पर रुद्रपुर मुख्य चैराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी, पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित उनकी प्रतिमा पर प्राचार्य डॉक्टर केदार शाही, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉक्टर मनोज कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंडित शुक्ल के बारे में बताते हुए अतिथियों ने कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ल का जन्म 28 नवंबर 1915 को भेड़ी शुक्ल, तहसील रुद्रपुर, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) में हुआ। इनके पिता का नाम राम नक्षत्र शुक्ल तथा माता का नाम छवि राजी देवी था। पंडित राम सुमेर शुक्ल की प्रारंभिक शिक्षा रंगून (म्यांमार) स्थित कैंब्रिज विद्यालय में हुई, जहां उनके पिता का व्यवसाय था। आठवीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज से पूर्ण की। इसके उपरांत वह वाराणसी गए, जहाँ से उन्होंने इंटरमीडिएट एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। कानून की शिक्षा के लिए उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।

दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सोनू चुघ, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जेष्ठ प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ प्रमुख नरेंद्र बागवानी, ग्राम प्रधान विनीत सिंह सोलंकी, गफ्फार खान, आशीष तिवारी, धर्मराज जायसवाल, सुरेंद्र चैधरी, संदीप अरोड़ा, रामू चतुर्वेदी, भारत मिश्रा, मनीष शुक्ला, आशीष शुक्ला, बिजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, पूर्व मेयर रामपाल, प्रमोद गुप्ता, कविता मान, मधु गुप्ता, पूनम प्रजापति, भोपाल सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, बीवी मिश्रा, अजय कुमार, गोपाल जोशी, बिजेंद्र यादव, लक्ष्मी पाल, रजनीश कुमार, अंकित दुबे, नीरज खग्गर, सुशील यादव, धनीराम, शेर सिंह, उदय वार्ष्णेय, अजय तिवारी, अरुण दीक्षित, मानवेंद्र सिंह, धीरज सिंह, ज्ञान तिवारी, महामाया मिश्रा, मनोज पांडे, नेपाल विश्वास, शिवम त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, जे बी सिंह, आदेश तिवारी, राजवीर यादव, राजेश मिश्रा, बलजीत सिंह गाबा, राजकुमार कोहली डॉ राहुल किशोर कमलेश दुबे समेत सैकड़ो सेनानी उत्तराधिकारी एवं राष्ट्रभक्त उपस्थित थे।।

गोष्ठी में संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं अन्य सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक जी.एस. कुशवाहा ने की वहीं समाजसेवी सुशील गाबा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए, कार्यक्रम को हर साल करने की बात कही। कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रोताओं ने वक्ताओं को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में श्याम मौर्य, राजकुमारी मौर्य,सुधीर मौर्य,सूर्यकांत यादव,भूपेंद्र सैनी,कांता प्रसाद मौर्य, लक्ष्मी नारायण मौर्य,राजन प्रताप नीलिमा कोली,आनंद दोहरे,गोपाल सिंह गौतम, रामधारी गंगवार, महेंद्र पाल मौर्या (पार्षद वार्ड नंबर 2 नगर निगम रूद्रपुर), हरेंद्र सिंह नैथानी,अनीता अन्ना, उत्तम दास, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |